पुराने बस स्टैंड को मैहर बाईपास शिफ्ट करने के फैसले के विरोध में सतना में बस ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, यात्री परेशान और प्रशासन से बातचीत बेनतीजा।
मैहर बायपास पर 31.15 करोड़ रुपये की लागत से इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) तैयार हो चुका है। हालांकि बस ऑपरेटर इसे अपनाने से कतरा रहे हैं। परमिट दूरी, टैक्स स्लैब, दफ्तर की जगह और अन्य सुविधाओं की कमी को बड़ी अड़चन बताया जा रहा है। 25 सितंबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक कर समस्या का हल खोजने की कोशिश होगी।














